मिर्जापुर, जून 10 -- जिगना। प्रयागराज उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने मंत्रोच्चार के बीच जिगना थाना क्षेत्र के नेगुरा रिबई सिंह गांव में बुधवार को पुलिस चौकी के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मौके पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक उपस्थित रहीं। आचार्य पं. रमेश चन्द्र त्रिपाठी ने पूजन कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि चौकी कायम होने से अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने एक पेड़ मां के नाम में जन भागीदारी का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने ग्रामीणों को अपराध की सूचना तत्काल देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल गैप्स योजना अंतर्गत 14 लाख 24 हजार की लागत से गांव के पू...