कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। केडीए के दो बाबुओं ने हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई अवमानना की नोटिस को ही छिपा दिया। स्थिति यह हुई कि केडीए उपाध्यक्ष और सचिव को हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए तलब कर लिया। इससे पहले फरियादी के नामांतरण मामले को दबाया। इस मामले में कार्मिक के बाबू राजेश कुमार उर्फ टोपीवाला और विधि विभाग की बाबू रजनी तोमर को निलंबित कर दिया गया है। मामला जूही में एक नामांतरण से संबंधित है। केडीए में नामांतरण के लिए आवेदन किया गया था। इसका निस्तारण नहीं हुआ तो फरियादी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...