लखनऊ, अप्रैल 11 -- उच्च न्यायालय की इमारत से कूदने के लिए शुक्रवार दोपहर गोण्डा की रहने वाली रुपाली शर्मा अपने नवजात बच्चे को गोद में लेकर चढ़ गई। वह रेलिंग से कूदने की कोशिश कर रही थी। हालांकि अधिवक्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने समझाकर नीचे उतारा। विभूतिखंड पुलिस पहुंची और समझाकर थाने ले गई। विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह ने रूपाली के घरवालों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गोंडा के नारायणपुर में रहने वाली साबिर अली से रूपाली की शादी हुई है। तीन माह का एक बच्चा भी है। आरोप है कि पति और ससुरालीजन आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ छपिया थाने में वर्ष 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को अधिवक्ता के चेंबर में वह बात करने के लिए आई थी। बात सार्थक न होने पर वह बच्चे के साथ छत पर चढ़ गई और रेलि...