हाईकोर्ट का आदेश- 15 दिनों में वकीलों के लिए करें पार्किंग का इंतजाम
धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए स्थायी पार्किंग के मुद्दे पर दायर याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। झारखंड हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ 28 मार्च को हुई बैठक के आलोक में 15 दिनों के अंदर वकीलों को वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था के तौर पर सिविल कोर्ट से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक सड़क के दोनों तरफ स्थान मुहैया कराने का निर्देश दिया। अदालत में सुनवाई की अगली तारीख 14 मई को निर्धारित की गई। उसी दिन जिला प्रशासन को स्थाई पार्किंग की व्यवस्था संबंधी शपथ पत्र दाखिल करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- 'धनबाद कोर्ट में 15 दिन में अल्पकालिक पार्किंग योजना लागू हो' उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता शैलेश कुमार सिंह के प्रयासों की भी सराहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.