हाईकोर्ट का अफसर बनकर ठग लिए 25.85 लाख
प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। झूंसी में जमीन और मकान बेचने के नाम पर सरायइनायत के एक व्यवसायी से 25 लाख 85 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी दो सगे भाइयों में एक खुद को हाईकोर्ट का अफसर बताता था। पीड़ित ने झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस को दी तहरीर में राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि उनकी मुलाकात सिंगरौली, मध्य प्रदेश निवासी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और राकेश कुमार श्रीवास्तव से व्यवसाय के सिलसिले में हुई थी। दोनों भाई झूंसी स्थित आवास विकास कॉलोनी योजना-तीन के एक मकान में वर्षों से रहते थे जिसे वह अपना बताते थे। पीड़ित के मुताबिक दोनों भाइयों ने एक जमीन और उस पर बने मकान का सौदा उससे 31 लाख 50 हजार में तय किया। उन्होंने तीन बार में 25 लाख 85 हजार रुपये दे भी दिए। एक मई को बैनामा की तारीख तय थी, लेकिन इससे पहले ही दोनों भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.