पटना, जनवरी 31 -- पटना हाईकोर्ट के कर्मियों के बीच चल रहे क्रिकेट लीग 2026 (पीएचसीसीएल) का फाइनल मैच ऊर्जा स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा। फाइनल मैच ग्रीन वुल्वरिन और डायनामाइट 11 के बीच है। मैच में हाईकोर्ट के विभिन्न विभागों के 20 टीमें शामिल हुईं। लीग के संयोजक प्रकाश रंजन और मनीष पाठक ने बताया कि फाइनल मैच में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी फाइनल मैच और लीग के समापन समारोह मे उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...