प्रयागराज, फरवरी 2 -- प्रयागराज। चकनिरातुल चौफटका निवासी हाईकोर्ट कर्मचारी की सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर हुआ। खुल्दाबाद क्षेत्र के चौफटका निवासी 50 वर्षीय राज कुमार यादव दो भाइयों में छोटे थे और हाईकोर्ट में परिचारक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह वह घर से निकले और लगभग आधा किलोमीटर दूर ट्रेन की चपेट में आकर कट गए। ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक कटा शव देखा तो घरवालों को सूचना दी। हादसे की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम राजकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजकुमार के अपने परिवार में कोई नहीं है। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह बड़े भाई शिव यादव के साथ रहते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...