नैनीताल, दिसम्बर 13 -- नैनीताल। डीएसए नैनीताल की अंतर कार्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा रहे। विशिष्ट अतिथियों में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता और मंडी समिति के सदस्य मनोज जोशी रहे। फाइनल मुकाबले में हाईकोर्ट ऑफिशियल नैनीताल की टीम ने व्यापार मंडल तल्लीताल को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान डीएसए नैनीताल के महासचिव अनिल गढ़िया, उपसचिव भुवन बिष्ट, फुटबॉल सचिव पवन खनायत, वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बर्गली, सभासद भगवत रावत, संतोष शाह, विक्रम शाह, खजान डंगवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.