हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनावी मैदान में 94 उम्मीदवार
रांची, अगस्त 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ सरगर्मी तेज हो गई। विभिन्न पदों के लिए 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव के लिए 108 नामांकन पत्र खरीदे गये थे। अब नामांकन पत्रों की जांच आदि के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जायेगी। अध्यक्ष पद के लिए वरीय अधिवक्ता आरएसपी सिन्हा, वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता मनोज टंडन, अधिवक्ता महेश तिवारी, अधिवक्ता महेश कुमार सिन्हा समेत अन्य ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव (प्रशासन), सचिव (पुस्तकालय) और कार्यकारिणी समिति/गवर्निंग काउंसिल के नौ सदस्यों का चुनाव होना है। नामांकन समाप्त होने के साथ ही उम्मीदवारों ने अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.