रांची, अगस्त 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज गया है। झारखंड राज्य बार कौंसिल ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के चुनाव के लिए विस्तृत निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, 21 अगस्त को मतदान होगा। जबकि, 22 अगस्त से मतगणना शुरू होगी और अंतिम परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता बनने के इच्छुक अधिवक्ताओं को दिसंबर 2025 तक का बकाया शुल्क 5 अगस्त तक जमा करना होगा। इसके बाद छह अगस्त को मतदाता सूची बार कौंसिल को भेजी जाएगी। प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अगस्त को होगा। इस सूची पर 10 और 11 agosto की शाम 4.30 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 11 अगस्त को शाम 5 बजे प्रकाशि...