अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या। तहसील मिल्कीपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत खंडासा में लंबे समय से विवादित चकमार्ग का अतिक्रमण आखिरकार हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराने के बाद अब पटाई कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। ग्राम पंचायत खंडासा में स्थित चर्चित चकमार्ग संख्या 2512 पर विगत कई वर्षों से अतिक्रमण हो चुका था,जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। स्थानीय निवासी धर्मराज पाल ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ में जनहित याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 22 जनवरी को चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया। तहसील प्रशासन के लापरवाही भरे रवैये के कारण कोर्ट के आदेश का पालन नहीं हो सका और अतिक्रमण बना रहा। इस स्थिति पर विकास विभाग ने स्वयं संज्ञान लिया। खंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.