हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ का चुनाव एक माह में कराने का निर्देश
रांची, जुलाई 28 -- रांची, संवाददाता। झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव कराने के लिए गठित तीन सदस्यीय चुनाव समिति को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। परिषद ने समिति को निर्देश दिया है कि वह नियमों के अनुसार एक माह के भीतर संघ के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराए। स्टेट बार काउंसिल की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 27 जुलाई को हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ की 17 जुलाई को हुई आमसभा के प्रस्ताव की प्रति प्राप्त हुई थी। आमसभा में एसएन दास, संजय कुमार पांडेय और लोकेश कुमार को चुनाव समिति का सदस्य नामित किया गया था। परिषद ने इस नियुक्ति को मंजूरी देते हुए चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार वर्तमान एडहॉक कमेटी चुनाव संपन्न कराने में चुनाव समिति को हरसंभव सहयोग करेगी। साथ ही समिति से पराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.