घाटशिला, मई 6 -- पोटका । जमशेदपुर व पोटका प्रखंड के को जोड़ता हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक सड़क का निर्माण 3 करोड़ की लागत से होगा। सड़क की लंबाई 3.7 किमी है। सड़क निर्माण का शिलान्यास बुधवार को मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया।

सड़क निर्माण से ग्रामीणों को लाभ यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग थी। सड़क निर्माण से हाईकेगोड़ा, धोवाडूंगरी और चांगीरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। खासकर बारिश के दिनों में जहां लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती थी, इससे छुटकारा मिलेगा। शिलान्यास के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्...