बेंगलुरु, दिसम्बर 2 -- कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने एकता का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास पर नाश्ता किया। सत्ता को लेकर जारी खींचतान के बीच कुछ ही दिन पहले शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया के घर पर जाकर नाश्ता किया था। आज के नाश्ते के बाद दोनों नेताओं ने फिर एक बार मीडिया के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। शिवकुमार और सिद्धारमैया ने कहा कि अगर कांग्रेस हाईकमान उन्हें बुलाता है तो दोनों नेता नई दिल्ली जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वे हाईकमान के फैसले से बंधे हैं। सिद्धारमैया ने कहा, 'मैंने और शिवकुमार ने साथ में नाश्ता किया, पार्टी के मामलों और आठ दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र की रणनीति पर चर्चा की। हम विधानसभा सत्र में विपक्ष का सामना करेंगे।' उन्होंने कहा- 'हम आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.