हाईकमान के आदेश पर हुई थी सांसद सुनील महतो की हत्या, नक्सली सचिन ने किया खुलासा
रांची, सितम्बर 25 -- पश्चिम बंगाल पुलिस के समक्ष हथियार डालने वाले प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के पूर्व जोनल कमांडर रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वर्ष 2007 में जमशेदपुर के तत्कालीन सांसद सुनील महतो की हत्या हाई कमान के निर्देश पर की गई। हत्याकांड में शामिल पटमदा के झुंझका निवासी सचिन ने संगठन की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।हत्याकांड में दर्जनभर नक्सली थे शामिल नक्सली नेता ने पुलिस को बताया कि संगठन में बड़ी घटनाओं का निर्णय व्यक्तिगत स्तर पर नहीं लिया जाता था। पोलित ब्यूरो मेंबर (पीबीएम) और सेंट्रल कमेटी मेंबर (सीसीएम) स्तर पर ऐसे फैसले लिए जाते थे। सांसद हत्याकांड में वह शामिल था, लेकिन सुनील महतो को उसने गोली नहीं मारी थी। रंजीत पाल उर्फ राहुल समेत कई अन्य नक्सलियों ने सांसद पर गोली चलाई थी। घटना को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.