फतेहपुर, फरवरी 28 -- होली के दौरान 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। शासन के निर्देश पर सभी एंबुलेंसों को अलर्ट पर रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर 108 नम्बर डायल करें, एंबुलेंस कुछ ही देर में मदद के लिए पहुंच जाएगी। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर आशीष द्विवेदी ने बताया कि होली को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्बाध एंबुलेंस सेवाएं सुनिश्चित करना ही प्राथमिकता है। त्योहार के दौरान 108 एंबुलेंस रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से न्यूनतम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि हर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.