संभल, अप्रैल 12 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में शनिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से तीन किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों की गेहूं की फसल जलने से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से लाइन को सही कराने की मांग की है। क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी किसान कुवंरपाल सिंह, समरपाल सिंह व शौकीन के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार दोपहर अचानक हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकलकर गेहूं की फसल में गिर गई। जिससे गेहूं के खेत में आग लग गई। खेत में आग लगती देख आस पास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की तरफ पड़े और खेत स्वामियों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक तीन किसानों की आठ बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसानों ने बिज...