रामगढ़, मई 7 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के मां बंजारी नगर में लगे हाइ मास्ट लाइट को खोले जाने का लोगों ने विरोध किया है। लोगों ने हाइ मास्ट लाइट को लगे रहने देने की भी मांग की। मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व मां बंजारी नगर के विभिन्न मुहल्ले में हाइ मास्ट लाइट लगाया गया था। जिससे मुहल्ले में रोशनी फैल गई थी। इससे लोगों क़ो काफ़ी सहूलियत हो रही है। लेकिन अचानक गुरुवार को हाइ मास्ट लाइट को खुलता देख लोग विरोध किया। कार्य में लगे संवेदक ने बताया कि यह लाइट निर्धारित जगह पर नहीं लगा है। गलती से दूसरे जगह लग गई थी। इसी कारण इस लाइट को खोल कर दूसरी जगह लगाया जा रहा है। इसकी जानकारी विभाग को भी है। संवेदक ने हाइ मास्ट लाइट को खोल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...