जमशेदपुर, जून 7 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे वाशिंग लाइन में वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत के दौरान हाई टेंशन की चपेट में आकर मृत तकनीशियन आशीष माझी के परिजनों ने 50 लाख मुआवजा और एक नौकरी मांगी है। मुआवजा और नौकरी की मांग पर जिला पार्षद कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल थाना के सामने धरना देकर नारेबाजी की। सूचना के अनुसार मुआवजा और नौकरी पर वार्ता नहीं होने की स्थिति में लोग स्टेशन पर शव रखकर प्रदर्शन कर सकते हैं। मालूम हो कि 28 मई की रात काम के दौरान परसुडीह निवासी तकनीशियन आशीष माझी हाइ टेंशन की चपेट में आकर झुलसा था। यह भी पढ़ें- रेलवे हाई टेंशन की चपेट में आकर जख्मी टेक्नीशियन की मौत जिसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में रांची रिम्स रेफर कर दिया ग...