बागपत, अक्टूबर 4 -- प्रदेश सरकार ने जनपद बागपत के विकास को नई गति देने के लिए एक और बड़ी सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण अनुभाग-1, लखनऊ से जारी शासनादेश के तहत दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से आसिफपुर खड़खड़ी होते हुए मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग के किलोमीटर 0 से 60 तक के मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बागपत सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान के प्रयास से पास कराई गई इस योजना पर कुल 6 करोड़ 25 लाख 59 हजार की लागत आएगी। शासनादेश के अनुसार, कार्य के लिए कुल 61 लाख 13 हजार रुपये की वित्तीय प्रतिबद्धता भी निर्धारित की गई है। शासन की इस स्वीकृति के बाद अब लोक निर्माण विभाग जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू करेगा । सांसद ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को सुगम यातायात की स...