औरैया, जून 17 -- बाबरपुर के पास नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे के बाद लापता समझे जा रहे घायल युवक का पता चल गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गंभीर रूप से घायल युवक को सैफई की एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई ले जाया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। मंगलवार शाम हुए हादसे के बाद पुलिस को घटनास्थल से क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल बरामद हुई थी, लेकिन बाइक सवार युवक का कोई पता नहीं चल सका था। इससे युवक के लापता होने की आशंका जताई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को कानपुर से इटावा जा रही एक एंबुलेंस में बैठाकर उपचार के लिए रवाना कर दिया था। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तब तक घायल युवक को उपचार के लिए भेजा जा चुका था और मौके पर ...