मथुरा, अगस्त 5 -- थाना हाइवे के अंतर्गत हाइवे पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस स्टैंड परिसर से चोर लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर सीसीटीवी खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बस स्टेशन इंचार्ज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मथुरा-वृंदावन में ई-बसों को संचालित किया जाता है। ई-बसों को चार्ज करने के लिये चार्जिंग स्टेशन भी बनाये गये हैं। हाइवे स्थित बस स्टैंड पर ई-बस स्टेशन परिसर में 30 जुलाई रात चोर घुस गये। वहां से चोर ई-बसों की चार्जिंग के लिए लगे मैन स्विच, मोबिलिटी के ट्रांसफार्मर से कीमती पार्ट्स और कॉपर आदि करीब लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर परिवहन विभाग कर्मियों में हड़कंप मच गया। मथु...