भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग सर्विस रोड पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। जरा सी असवधानी लोगों की जान की दुश्मन बन जाती है। रात के अंधेरे में यह खुले नाले स्पष्ट नहीं दिखाई पड़ते हैं, जिससे कई बार वाहन हादसे का शिकार बन जाते हैं। बता दें कि जिले के बाबूसराय से लेकर ऊंज बार्डर तक जल निकासी को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के दोनों ओर नाला निर्माण कराया गया है। ज्यादातर स्थानों पर उसे कवर्ड नहीं किया गया है। इसके कारण अक्सर हादसे होते हैं। इसी तरह गोपीगंजन नगर के कर्बला के आगे खुला बड़ा नाला लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। कई बार लोगों ने जिला प्रशासन से उसे बंद कराये जाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गत वर्ष में सड़क दुर्घटना में इसी नाले में गिरकर एक मासूम की मौत भी हो गई थी। इसे जिम्मेदारी की लापरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.