औरैया, अप्रैल 25 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में चिरुहूली गांव के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, अयाना थाना क्षेत्र के पाकर का पुरवा निवासी 23 वर्षीय सुनील अपनी 60 वर्षीय मां चौवे देवी के साथ बाइक से कानपुर देहात के अगौसिया रसधान जा रहा था। जैसे ही वे चिरुहूली के पास हाईवे पर पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चौवे देवी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.