औरैया, मार्च 30 -- औरैया, संवाददाता। एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइवे पार कर रहे अधेड़ की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना इंडियन ऑयल चौकी के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मोहल्ला नारायनपुर निवासी 50 वर्षीय इशरार उर्फ टैनी पुत्र मुहम्मद शफी हाइवे किनारे गाड़ियों में ग्रीस भरने का काम करता था। रविवार शाम करीब आठ बजे वह सड़क पार कर रहा था, तभी इटावा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेज दिया है और हादसे की जांच में जुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.