एटा, जनवरी 22 -- एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट मेरठ, मलावन पुलिस ने बुधवार को संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्करों को पकड़ा। इनके कब्जे से 77 किलो 400 ग्राम गांजा, दो मोबाइल, दो आधार कार्ड, तीन ड्राइविंग लाइसेन्स, एक श्रम कार्ड, 1117 रूपये बरामद हुए है। पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए है जिनकी तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ के आदेश, एसएसपी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन, एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय, एएसपी अपराध योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक भगवान दास आपरेशनल यूनिट मेरठ, सीओ सकीट सुश्री कीर्तिका सिंह, मलावन पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.