फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- दीवानी से वापस अपने गांव जा रहे बाइक सवार बाबा-नाती को सिरसागंज थाना क्षेत्र में हाइवे पर ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बाबा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। गांव नगला धीर निवासी 82 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र तिलक सिंह का गांव के ही राजदीप पुत्र रनवीर, गौरव कुमार और ऊषा देवी से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार सुबह राजेंद्र अपने 24 वर्षीय नाती विवेक सिंह पुत्र राजकुमार सिंह के साथ बाइक से दीवानी में तारीक पर आए थे। शाम चार बजे बाबा-नाती वापस घर लौट रहे थे। बाइक विवेक सिंह चला रहा था। दोनों लोग सौंथरा पुल से उतरते के बाद हाइवे पर चल रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.