हाइवे पर हादसे में बाइक सवार समेत दो की मौत
मथुरा, जून 18 -- थाना रिफाइनरी अंतर्गत हाइवे पर बरारी चौराहे के समीप आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अनियंत्रित बाइक सवार ने पैदल जा रहे वृद्ध में टक्कर मार दी। इसके चलते वृद्ध और बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव पोसटमार्टम को भेज दिये। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव नगला गुलाल, थाना खंगर, फिरोजाबाद निवासी युवक श्रीकांत (30) पल्सर बाइक लेकर मथुरा से आगरा की ओर जा रहा था। बताते हैं कि तभी हाइवे पर गांव बरारी चौराहे के समीप रोड क्रास कर रहे नेपाल सिंह (64) में बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया तो बाइक के अनयंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार युवक श्रीकांत भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हाइवे की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.