मथुरा, मार्च 29 -- थाना छाता अंतर्गत हाइवे स्थित सर्विस रोड पर बाइक की टक्कर से नरी सेमरी देवी मां के दर्शन कर लौट रही महिला घायल हो गयी। महिला के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने के साथ ही सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत चिंताजन होने पर एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर छाता पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को कस्बा चौमुहां निवासी सुनील ने थाना छाता में बाइक चालक के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि 23 मार्च सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी मां प्रेमवती परिजनों के साथ नरी सेमरी देवी मां के दर्शन कर वापस लौट रही थीं। हाईवे स्थित सर्विस रोड पर खड़े होकर वे वाहन का इंतजार कर रही थीं, तभी छाता की तरफ से आये बाइक सवार युवक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए रोड किन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.