मथुरा, जून 17 -- हाइवे पर कोटवन बॉर्डर स्थित होटल के समीप कार रोड किनारे खड़े ट्रक में घुसने से हुए हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गये। इसके चलते हाइवे पर जाम लगने से राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज घायलों को उपचार के लिये हॉस्पिटल भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन की मदद से रोड से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मंगलवार सुबह रायनगर, थाना वैधपुरा, जसंवत नगर, इटावा निवासी रामशंकर (55) अपने परिवार के बेटे अमन (18), अभिषेक एवं शकुन्तला के साथ वैगनआर कार सवार होकर आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- हाइवे पर हादसे में इटावा के पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल कार को चालक पप्पू चला रहा था, तभी कोसीकला कोटवन बार्डर...