हाइवे पर हादसे में आगरा के स्कूटी सवार की मौत
मथुरा, अगस्त 29 -- थाना अंतर्गत गुरुवार रात रैपुराजाट के समीप मथुरा से आगरा लौट रहे स्कूटी सवार व्यक्ति की अचानक रोड पर गौवंश के आने से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गयी। इसके चलते स्कूटी सवार की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को सत्यप्रकाश (51) निवासी मोहनपुरा, आगरा स्कूटी लेकर पत्नी के साथ अपनी बेटी के यहां झरौरा आये थे। यहां से रक्षाबंधन के त्योहार के चलते पत्नी के साथ बेटी को अन्य वाहन से बिठवा दिया था और खुद स्कूटी लेकर जा रहे थे। हाइवे पर रात करीब नौ बजे फरह क्षेत्र में गांव रैपुरा जाट के समीप अचानक रोड पर गौवंश आ गया। इसे बचाने के प्रयास में स्कूटी असंतुलित होकर रोड किनारे गिर गयी। इस दौरान पीछे से आये अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.