सुल्तानपुर, जून 25 -- चांदा, (सुल्तानपुर), संवाददाता। संवाददाता।सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के समीप ढाखापुर गांव के समीप हाईवे पर देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से तत्काल घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया । वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।घायलों यह भी पढ़ें- हाइवे पर सड़क हादसे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल की पहचान अमन पुत्र चिव...