बुलंदशहर, जून 22 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के नेशनल हाइवे 34 स्थित कैलाश अस्पताल के निकट सड़क हाइसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दोस्त घायल हो गया। पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के जेवर अड्डा निवासी 28 वर्षीय अमर पुत्र आनंद नगर निवासी अपने साथी विकास के साथ किसी कार्य से शनिवार को नेशनल हाईवे 34 की तरफ गया था। जहां से देर रात वह बाइक से वापस अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 34 पर कैलाश कट के निकट किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही अमर की मौत हो गई। वहीं उसका साथी विकास घायल हो गया। हादसे के बाद एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने जांच की और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर अमर के परिजन भी मौके पर पहुंच ...