शामली, मार्च 9 -- झिंझाना। झिंझाना-करनाल रोड पर चंदनपुरी कट के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे चंदनपुरी कट के पास एक युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बिडोली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.