आगरा, मार्च 14 -- आगरा-जयपुर नेशनल हाइवे पर शनिवार दोपहर फतेहपुरसीकरी जा रहीं दो महिला विदेशी पर्यटकों के वाहन से बाइक टकरा गयी। बाइक सवार घायल हो गया जबकि दोनों विदेशी पर्यटक सुरक्षित हैं। घटना शनिवार दोपहर की है। ताजमहल देखने के बाद इंग्लैंड की दो महिला पर्यटक टैक्सी कार द्वारा फतेहपुर सीकरी जा रही थीं। रास्ते में न्यू दक्षिणी बाइपास पर कराहरा मोड़ के पास उनकी कार से बाइक सवार टकरा गया। बाइक सवार के काफी चोटे आई है। पर्यटकों की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची किरावली पुलिस द्वारा घायल बाइक सवार लक्ष्मीकांत निवासी नगला कुर्रा (बाद) को सीएचसी किरावली भर्ती कराया गया। इधर दूसरी टैक्सी मंगवा कर पर्यटकों को फतेहपुर सीकरी रवाना किया गया। थाना अध्यक्ष किरावली सत्यवीर सिंह ने बताया है कि दोनों विदेशी महिला पर्यटक सुरक्षित...