चंदौली, जून 8 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा-चहनिया हाइवे मार्ग पर बिजली के लटकते केबल का तार दुर्घटना को दावत दे रहा है। शिकायत के बाद भी हाइवे निर्माण कराए जाने वाली संस्था की ओर से हाइवे मार्ग पर एक साइड बिजली की पोल नहीं लगाए जाने के कारण दिक्कत हो रही है। बीते दिनों डंपर में केबल फंस जाने के पोल सहित केबल बाक्स टूटकर सड़क पर गिर गया था। जिससे 24 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बंद थी।सकलडीहा से चहनिया जाने वाले हाइवे मार्ग पर एक साइड बिजली की पोल नहीं लगाया गया है। जिसके कारण दुकानदार और ग्रामीणों को बिजली का केबल हाइवे सड़क के दूसरे साइड में लगी बिजली पोल से केबिल तार खींचकर लाया गया है। तार लटकने के कारण दुर्घटना की संभावना बना रहता है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था और बिजली विभाग के अधिकारियो से हाइवे सड़क दूसरे साइड भी बिजली के...