बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव से गौरीपुर मोड़ तक सड़क निर्माण का कार्य सोमवार को शुरू किया गया। सड़क निर्माण का कार्य शुरू किए जाने के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते वाहन चालक परेशान रहे। चंद मिनटों में ही करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में एम्बुलेंस ओर स्कूली वाहन भी फंसे रहे। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों को पसीने बहाने पड़े। दरअसल, एनएचएआई दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे का नवनिर्माण कर रही है। डूंडाहेड़ा से ककड़ीपुर सीमा तक हाईवे की दोनों लेन का नवनिर्माण होना है। पिछले दिनों मवीकलां से निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसके बाद अब सिसाना गांव से गौरीपुर मोड़ तक सड़क निर्माण शुरू कराया गया। सोमवार को हाईवे की एक लेन पर सड़क निर्माण शुरू कराया गया। एक लेन पर निर्माण कार्य के चलते सभी वाहनों को दू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.