जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर के मानगो में राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच) संख्या 33 पर आज एक बार फिर जाम लगा। यह जाम रिलायंस स्टोर के बाद से डिमना चौक तक था। जाम की वजह वाहनों का रूट डायवर्ट कर एक ही रोड से आना जाना दोनों किया जाना रहा। एनएच पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की वजह से लगातार यह समस्या आ रही है। इसकी वजह से भारी वाहनों के साथ छोटे वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ा। यहां तक कि दोपहिया के लिए भी निकलने का रास्ता नहीं था। इधर-उधर से दुपहिया सवार निकल रहे थे। इससे पूर्व गुरुवार को भी इसी जगह पर भारी जाम लग गया था, जिसमें सैकड़ो वाहन फंस गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.