हाइवे पर मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
कन्नौज, जून 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेराजाकेट के पास जीटी रोड हाइवे पर एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे पोस्टमार्टर हाउस भेज दिया गया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मंगलवार की सुबह गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के तेराजाकेट स्थित एक ईंट भट्ठे के पास जीटी रोड हाइवे पर युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों के मुताबिक शव मिट्टी से सना हुआ था और अंडरबियर के अलावा शरीर में कोई वस्त्र नहीं थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस से उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.