हाइवे पर मिला घायल लकड़बग्घा
झांसी, जुलाई 25 -- झांसी। झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जबकि बंगरा में सड़क किनारे एक घायल लकड़बग्घा मिला। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। एक घंटे के कड़े रेस्क्यू के बाद उसे पकड़ा गया। झांसी-खजुराहो हाइवे पर राहगीर निकल रहे थे। तभी उन्होंने बंगरा में हाइवे किनारे एक लकड़बग्घा देखा। वह घायल पड़ा था। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी दीपक कुमार भी टीम के साथ पहुंचे। आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू किया गया। नसेनी (लकड़ी सीढ़ी) मंगवाई गई। उसमें उसकी गर्दन फंसकर मुंह बांधकर उसे बाहर निकाला गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल लकड़बग्घे को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.