अमरोहा, फरवरी 21 -- डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर अवैध कट के चलते होने वाली दुघर्टनाओं पर डीएम ने नाराजगी जताई। एनएच अधिकारियों को अवैध कट तुरंत बंद कराने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जो भी मेजर रोड हैं, उन पर सफेद पट्टी अवश्य लगाएं। जिले की सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत की सड़कों पर अधिशासी अधिकारी सफेद पट्टी अवश्य लगवाएं। कहा कि स्कूलों में चल रहे वाहनों की फिटनेस आदि का परीक्षण व वाहन चालकों की आई टेस्ट जरूर करा लें। प्रतिनिधि बीएसए को निर्देश दिए की कक्षा आठ तक के जो भी विद्यालय हैं, उनमें जो स्कूल बस लगाई गई हैं या अन्य वाहन हैं उनका वेरिफिकेशन कर मानक के अनुसार फिटनेस अवश्य चेक कर लें। एआरटीओ को निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.