हाइवे पर पेड़ गिरने से खलीलाबाद-बस्ती लेन बाधित
संतकबीरनगर, जुलाई 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नेशनल हाइवे पर स्थित कांटे चौकी क्षेत्र के पिपरा कला गांव के पास रविवार सुबह झिमझिम बारिश के दौरान एक पेड़ गिर गया। इस घटना से खलीलाबाद से बस्ती जाने वाली लेन पर यातायात बाधित हो गया। रविवार को सुबह से ही झिमझिम बारिश हो रही है। इसके चलते भूमि गीली हो जाने के कारण करीब 9 बजे पिपरा कला गांव के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके चलते खलीलाबाद से बस्ती की ओर जाने वाली लेन पर यातायात बाधित हो गया। पेड़ गिरने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।यातायात बाधित होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ की शाखाओं को हटाना शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे तक मार्ग बाधित रहा। इस दौरान कुछ वाहन दूसरे लेन से निकलने लगे, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.