श्रावस्ती, फरवरी 24 -- कटरा। नेशनल हाइवे 730 पर आए दिन गन्ना लदे वाहनों के पलटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को इकौना क्षेत्र स्थित गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लादकर बलरामपुर शुगर मिल जा रहा ट्रक नवीन माडर्न थाना क्षेत्र के कटरा बाईपास के निकट दूबे दोनक्का के पास नेशनल हाइवे पर पलट गया। गनीमत रही कि कोई राहगीर ट्रक की चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा होते होते टल गया। लेकिन ट्रक पलटने से हाइवे पर घंटों तक आवागमन बंद रहा। जिससे लोगों को समस्या हुई। लोगों का कहना है कि गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन हाए दिन पलटते रहते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। लेकिन ओवरलोड ट्रकों पर रोक नहीं लगाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.