झांसी, जुलाई 20 -- झांसी (मऊरानीपुर)। झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अटारन के बाद खिलारा, भण्डरा संपर्क मार्ग के पास कट नहीं है। और न ही सर्विस रोड। जिससे वाहन चालक कंफ्यूज हो जाते हैं और करीब आधा किलोमीटर विपरीत दिशा में चले जाते हैं। इससे काफी समय व्यर्थ होता है और हादसे का डर बना रहता है। अटारन के हाईवे किनारे वहां के ग्रामीण सड़क किनारे दुकानें खोले हुए है जिससे ट्रक व बस वाले वहां वाहन रोककर चाय नाश्ता करते है, जिससे विपरीत दिशा से आने वाली लोगों को और अधिक जान का खतरा रहता है। ग्राम खिलारा के अधिवक्ता रवीन्द्र द्विवेदी, नंदकिशोर द्विवेदी, प्रेमनारायन द्विवेदी, सुधीर त्रिपाठी, गनपतराम, भण्डरा के जालमप्रसाद श्रीवास तथा घाटकोटरा के संतोष कुशवाहा सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों का कहना है कि मऊरानीपुर की ओर से घर जाने वाले वाहन च...