हाइवे पर नरी सेमरी फ्लाईओवर पर हादसे में एक की मौत, दो घायल
मथुरा, जून 20 -- थाना अंतर्गत हाइवे पर नरी सेमरी फ्लाई ओवर पर शनिवार शाम ट्रक की टक्कर से ईंट लेकर जा रही ट्रॉली में सवार एक युवक की मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। उनकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन हटवाकर यातायात सुचारू कराया। शनिवार करीब साढ़े सात बजे हाइवे पर धनवंतरी कॉलेज के समीप मथुरा की ओर जा रहे ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इसके चलते ट्रैक्टर ट्रॉली सवार तीनों युवक हाइवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इससे हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोग व राहगीरों की मदद से घायल कैलाश (22), अंसार (20) और विष्णु (22) निवासीगण गांव विशम्भरा, शेरगढ़ को एम्बुलेंस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.