बदायूं, मार्च 3 -- बिल्सी, संवाददाता। कछला-शाहबाद हाइवे पर सोमवार दोपहर गांव परौली के पास दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जरसैनी निवासी सूरजपाल अपनी पत्नी रेखा देवी और बहन रोशनी के साथ बाइक से बिसौली जा रहे थे। इसी दौरान परौली के पास सामने से आ रहे मुड़िया धूरेकी निवासी श्रीपाल कश्यप की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...