हाइवे पर दो पक्षो में जमकर चले लाठी-डंडे
आगरा, जून 1 -- खंदौली कस्बे में यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर आगरा-अलीगढ हाइवे पर पुल के नीचे मामूली विवाद में दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। सड़क पर जमकर लाठी-डंडे चले। सोमवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। गांव नगला मट्टू मौजा रामनगर निवासी डैनी व फेंफा यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पुल के नीचे गन्ने की रस की ढकेल लगाते हैं। रविवार को फेंफा की ढकेल डैनी की ढकेल से टकरा गईं। दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हाइवे पर अफरा तफरी मच गईं। सोमवार को मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है l प्रभारी निरीक्षक खंदौली कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को पकड़ा गया है। यह भी पढ़ें- बड़े सरकार दरगाह में कहासुनी के बाद बवाल, मां-बेटे को पीटा,वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.