औरैया, नवम्बर 24 -- औरैया। नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली से लौट रहे युवक की मौत हो गई। जनेतपुर धोरेरा के सामने दो डीसीएम वाहनों की जोरदार भिड़ंत में एक डीसीएम में बैठा युवक घायल होकर इंजन के हिस्से में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानपुर देहात के कसोलर मंगलपुर निवासी 37 वर्षीय योगेन्द्र सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। रविवार की शाम डीसीएम में बैठकर वह घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह डीसीएम औरैया क्षेत्र से होते हुए जब जनेतपुर धोरेरा के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रही दूसरी डीसीएम ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि डीसीएम के आगे का हिस्सा बुरी तरह दब गया और उसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.