लखीमपुरखीरी, मई 21 -- खमरिया। नेशनल हाइवे 730 पर ईसानगर थाना क्षेत्र में अदलीशपुर के पास अनियंत्रित पिकअप पलट गई। जिसमें बहराइच जिले के रहने वाले 4 लोग जख्मी हो गए। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए खमरिया सीएचसी लाया गया। जिनमें से एक जख्मी वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान गुरुवार को बहराइच जिले से जानवर लादकर एक पिकअप नकहा आई थी। दोपहर बाद खाली पिकअप नकहा से वापसी कर रही थी। जिसमें जानवरों के व्यापारी हाशिम (45) पुत्र गोबरे, शकील (45) पुत्र अब्दुल कादिर, रामखेलावन (70) पुत्र छंगा निवासी सभी झाला गूढ़ थाना मोतीपुर जिला बहराइच सवार थे। पिकअप को जाकिर (60) पुत्र सद्दीक निवासी झाला गूढ़ मोतीपुर जिला बहराइच चला रहा था।

पिकअप पलटने का कारण अदलिशपुर के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। जिसमें चालक समेत तीनों मवेशी व्यापारी जख...