हाइवे पर तीन वाहन टकराए, महिला घायल
आगरा, मई 15 -- छलेसर स्थित हाइवे पर श्री वरद वल्लभा गणपति मंदिर के सामने बृहस्पतिवार देर शाम हादसा हो गया। मथुरा निवासी दंपति सुधीर पाण्डेय और उनकी पत्नी मीना पाण्डेय ड्राइवर के साथ कार से लौट रहे थे। मंदिर के सामने हाइवे पर चल रही रोडवेज बस ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे आ रहे कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार आगे चल रही बस से टकरा गई। हादसे में कार आगे और पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार मीना पाण्डेय के कान में चोट आई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड करा कर यातायात शुरू कराया। पुलिस ने रोडवेज चालक और कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.